Friday, April 23, 2021
Earth Day 2021
Sunday, April 11, 2021
पृथ्वी हमारा आवास/ग्रह
बच्चों आपने रात के समय आकाश में चमकते हुए असंख्य पिंड अवश्य देखें होंगे। क्या तुम जानते हो कि जिस पृथ्वी पर हम रहते हैं, वह भी इन असंख्य पिंडों की तरह एक छोटा सा पिंड है। आकाश में हमारे सूर्य जैसे लाखों और भी चमकदार तारे हैं लेकिन हमसे बहुत दूर होने के कारण बहुत छोटे वह कम चमकीले दिखाई देते हैं। अगर हम उनके पास जाकर देखें तो वह सूर्य की तरह ही बड़े आकार वाले और अत्यधिक गर्मी देते हैं।
हमारी पृथ्वी के विषय में बहुत सारी बातें हमने सुनी है क्या तुम्हें पता है कि तुम सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हो, यह सही है। और स्वंम पृथ्वी ही इस यात्रा में हमारे वाहन के रूप में होती है।
पृथ्वी के चलने की गति बहुत तेज है और यह एक परिक्रमण करीब 1 वर्ष में पूरा करती है। तुमने अब तक सूर्य के चारों ओर कितने चक्कर लगाए हैं? इसकी याद तुम्हारा जन्म दिवस याद दिला सकता है। सूर्य की परिक्रमा करने के साथ पृथ्वी अपने अक्ष पर लट्टू कि भांति घूमती हैं। एक घूर्णन पूरा करने में पृथ्वी को लगभग 24 घंटे लगते हैं लेकिन क्या तुम्हें पृथ्वी के चलने का अनुभव होता है नहीं होता ना।
जैसे पृथ्वी सूर्य का परिक्रमा करती हैं ठीक वैसे ही चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है।
उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव पृथ्वी के दो महत्वपूर्ण बिंदु है। इन ध्रुवों को आधार मानकर पृथ्वी के मॉडल ग्लोब पर अनेक काल्पनिक रेखाएं खींची गई है। यह रेखाएं उत्तर दक्षिण और पूर्व पश्चिम दिशाओं में खींची जाती है। इन रेखाओं की सहायता से हम पृथ्वी के धरातल पर किसी भी स्थान, नगर, देश, पर्वत शिखर आदि की स्थिति मालूम कर सकते हैं।
भूमि, जल और वायु पृथ्वी के तीन महत्वपूर्ण परिमंडल है क्या तुम जानते हो कि पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और मनुष्य सहित सभी जीव केवल उस क्षेत्र में जीवित रह सकते हैं जहां भूमि, जल और वायु एक दूसरे के संपर्क में आते हैं। पृथ्वी का एक चौथा परिमंडल भी है जो अन्य तीनों परिमंडलों की तुलना में बहुत छोटा है। परंतु हम सब के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है इसे जैव मंडल कहते हैं।