Sunday, June 14, 2020

मरुभूमि विकास कार्यक्रम



पश्चिमी राजस्थान, गुजरात तथा हरियाणा के कुछ भाग भारत के विशाल मरुस्थल में शामिल है।
◆ यह ऊष्ण मरुस्थल है और लगभग 218 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
◆ इसके अतिरिक्त लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश में शीत मरुस्थल स्थित है।
 ◆ इन क्षेत्रों के विकास के लिए 1977-78 में मरुभूमि विकास कार्यक्रम शुरू किया गया।
◆ 1995-96 में आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक के कुछ शुष्क भागों को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया गया।

मुख्य उद्देश्य-
● मरुस्थल के प्रसार को नियंत्रित करना।
● मरुस्थल तथा अर्ध-मरुस्थलीय क्षेत्रों की पारिस्थितिकी संतुलन का पुनः विकास करना तथा उन्हें सुरक्षित करना।
● जल, भूमि व वनस्पति क्षेत्र आदि प्राकृतिक संसाधनों का दोहन, संरक्षण तथा विकास करना।
● भूमि की उत्पादकता में वृद्धि करना।




                               Resources: D.R.Khullar

No comments:

Post a Comment