Friday, June 5, 2020

चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात

चक्रवात और प्रतिचक्रवात-
जब अलग-अलग प्रकार के वायुराशियां मिलती है तो,वायु तेज गति से उठती हैं जो ऊपर उठ कर बवंडर का रूप ले लेती हैं  जिससे चक्रवात(Cyclone)और प्रतिचक्रवात(Anticyclone) उत्पन्न होते है।

                               चक्रवात

●चक्रवात के केंद्र में वायुदाब कम होता है। तथा केंद्र से बाहर की और उच्च वायुदाब का क्षेत्र निर्मित होता है।
● चक्रवात वायुदाब में अंतर पड़ने से निर्मित होते हैं।
● इसमें हवाएं उच्च वायुदाब से निम्न वायुदाब की ओर चलती है।
●चक्रवातो में वायु की दिशा उत्तरी गोलार्द्ध में anticlockwise direction(वामावर्त) में होती है और दक्षिणी गोलार्द्ध में clockwise direction (दक्षिणावर्त) में होती है।
●चक्रवात वर्षा कराने में भी सहायक है।


प्रतिचक्रवात

●प्रतिचक्रवात के केंद्र में वायुदाब उच्च होता है तथा केंद्र से बाहर की ओर निम्न वायुदाब के केंद्र होता हैं।
● इसमें वृत्ताकार समदाब रेखाओं से घिरे हुए क्षेत्रों का निर्माण होता है।
●प्रतिचक्रवातों की दिशा उत्तरी गोलार्द्ध में clockwise direction(दक्षिणावर्त) और दक्षिणी गोलार्द्ध में anticlockwise direction(वामावर्त) में होती है।
●प्रतिचक्रवात से मौसम साफ रहता है।
उत्पत्ति- उपोष्ण कटिबंधीय उच्च वायुदाब के क्षेत्रों में।
मार्ग एवं दिशा- अनिश्चितता।


चक्रवातों के क्षेत्रीय नाम

●टायफून- चीन/फिलीपींस/जापान
●साइक्लोन- हिन्द महासागर/भारत
●विली-विलीज- आस्ट्रेलिया
●टोरनेडो- द०पू०अमेरिका


भारत में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण चक्रवात

1.Laila(लैला)-
●यह Bay Of Bangal (बंगाल की खाड़ी) (south-estern) में आता है।
●यह आंध्रप्रदेश,तमिलनाडु और श्रीलंका को प्रभावित करता है।

2.Phailin(फैलिन)-
●इसका नाम वियतनाम ने रखा है।
●यह सबसे ज्यादा आन्ध्रप्रदेश वा थोडा उड़ीसा और झारखण्ड को प्रभावित करता है।

3.Hudhud(हुदहुद)-
●यह अंडमान आइलैंड को प्रभावित करता है।
●यह श्रेणी 4 का चक्रवात है।
●यह सबसे ज्यादा आन्ध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम को प्रभावित करता है।
●इसका असर छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश और उड़ीसा में भी थोडा होता है।

4.Varda(वरदा)-
●यह बंगाल की खाड़ी में आता है।
●वरदा का मतलब “Rose” होता है।
●इसे यह नाम पाकिस्तान ने दिया है।
●यह तमिलनाडू को प्रभावित करता है।

5.ओखी-
●बांग्लादेश ने नामकरण
●2017 में आया।
●प्रभावित- केरल।

6.फोनी-
●बांग्लादेश ने नामकरण।
●2019 मे आया।
●प्रभावित- ओडिशा।

7.एम्फान-
●थाईलैण्ड ने नामकरण।
●2020 में आया।
●प्रभावित- महाराष्ट्र, गोवा।

8.निसर्ग-
●2020 में आया।
●प्रभावित- महाराष्ट्र, गोवा।

9.गाजा- तमिलनाडु।

10.तितली- ओडिशा।

11.क्यार- कर्नाटक।

                        चक्रवातों का नामकरण

●चक्रवातों के नामकरण कि प्रक्रिया सन् 2004 से प्रारम्भ।
●8 देशों द्वारा 8 नाम दिये जाते है।
●ये देश निम्न हैं-
बांग्लादेश, भारत, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड

नोट: 34 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति कि पवनों का नामकरण किया जाता है।

No comments:

Post a Comment