Tuesday, June 16, 2020

पर्वतीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम



भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 21% पहाड़ी क्षेत्र है। 
◆ यहां देश की लगभग 9% जनसंख्या निवास करती है।
◆ नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र इन क्षेत्रों की अद्भुत विशेषता है।
◆ ये देश के जीवनदायी आधारभूत प्राकृतिक संसाधनों की सहायता करते हैं।
◆ इन क्षेत्रों के विकास के लिए 1974-75 में पहाड़ी क्षेत्र विकास कार्यक्रम शुरू किया गया।

उद्देश्य -
● इन इलाकों के पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को पुनः स्थापित करना तथा उसका विकास करना।
● पहाड़ी क्षेत्रों की समस्याओं जैसे कृषि संबंधी समस्या को हल करना।
● पहाड़ी क्षेत्रों की अध:संरचनाओं में निवेश करना।
● पहाड़ी क्षेत्रों के विकास में राज्य सरकारों के प्रयास को प्रोत्साहित करना।
● जिसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के आठ जिले, असम के दो जिले, तमिलनाडु में नीलगिरी तथा पश्चिम बंगाल में दर्जिलिंग जिले के तीन उप-सम्भाग तथा पश्चिमी घाट, जिसमें महाराष्ट्र कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु तथा गोवा के राज्यों के भाग सम्मिलित हैं।

No comments:

Post a Comment