Friday, June 12, 2020

सूखा संभावित क्षेत्र कार्यक्रम


◆ देश का लगभग 16% भाग सूखाग्रस्त है।
12% जनसंख्या पर उसका प्रभाव पड़ता है।
◆ सूखे के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और क्षेत्रीय संतुलन भी डगमगा जाता है।
◆ इस समस्या से निपटने के लिए सूखा संभावित क्षेत्र कार्यक्रम वर्ष 1974 में शुरू किया गया।

इसके उद्देश्य निम्न थे-
1. प्राकृतिक संसाधनों,एकीकृत विकास द्वारा फसलों, पशुओं, भूमि की उपजाऊ शक्ति, जल तथा मानव संसाधनों पर सूखे के प्रभाव को कम करना।
2. पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए भूमि, जल तथा अन्य संसाधनों का संरक्षण, विकास तथा दोहन करना।

★ सूखा संभावित क्षेत्र कार्यक्रम को 13 राज्यों के 96 जिलों में स्थित 629 ब्लॉकों में लागू किया गया है। इसके अंतर्गत कुल 5.54 लाख वर्ग किमी० क्षेत्रफल आता है।

No comments:

Post a Comment