■ LAC ( line of actual control)-
◆ वास्तविक नियंत्रण रेखा भारत और चीन के बीच वास्तविक सीमा रेखा है।
◆ इसकी लंबाई 4057 किलोमीटर है।
◆ यह सीमा रेखा जम्मू-कश्मीर के भारत अधिकृत क्षेत्र और चीन अधिकृत क्षेत्र अक्साई चीन को पृथक करती है।
◆ यह लद्दाख, कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है।
◆ यह भी एक प्रकार की युद्ध विरा रेखा है।
◆ क्योंकि 1962 के भारत चीन युद्ध के बाद दोनों देशों की सेनाएं यहां तैनात थी जिसे LAC मान लिया गया।
◆ "LAC" शब्द 1993 और 1996 में हस्ताक्षरित, चीन-भारत समझौते में कानूनी मान्यता प्राप्त।
◆ 1996 के समझौते में कहा गया है," दोनों पक्षों की कोई भी गतिविधि वास्तविक नियंत्रण रेखा से आगे नहीं बढ़ेगी।"
■ LOC (Line of Control)-
◆ यह 740 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है जो भारत और पाकिस्तान के बीच खींची गई है।
◆ यह रेखा दोनों देशों के बीच पिछले 50 वर्षों से विवाद का विषय बनी हुई है।
◆ वर्तमान नियंत्रण रेखा 1947 में दोनों देशों (भारत-पाक) के बीच हुए युद्ध को विराम देकर तत्कालिक नियंत्रण स्थिति पर खींची गई थी जो आज भी लगभग वैसी ही है।
super geography information
ReplyDelete